27 April, 2020

दर्शन दो मईया दर्शन दो (भक्ति गीत)



दर्शन दो मईया... दर्शन दो...
मईया दर्शन दो..............2
कि तेरा भक्त बुला रहा है।

इस जग का है कैसा नाता
कोई न भक्तन की सुधि लाता
भक्तों की है मैया यही पुकार
दर्शन दो मईया... दर्शन दो...........2

काली घटा देख मन घबराता
बीच भॅवर में कुछ न सुहाता
नित्य दिन करू मैं तेरी इंतजार
दर्शन दो मईया... दर्शन दो.......2

भाग-दौड़ का है यह जमाना
सब के सपनों का तुही खजाना
तेरी करू मैं सदा जयजयकार
दर्शन दो मईया... दर्शन दो............2
                               जे.पी. हंस



No comments:

Post a Comment

अपना कीमती प्रतिक्रिया देकर हमें हौसला बढ़ाये।